Barabanki Mandir Stampede News : मनसा देवी हादसे के अगले दिन औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, करंट की चपेट में आकर 2 श्रद्धालुओं की मौत
Barabanki Mandir Stampede News : सावन के तीसरे सोमवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित पौराणिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच एक बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़े :- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज संसद में हाई-वोल्टेज बहस, राजनाथ सिंह देंगे शुरुआत, विपक्ष भी हमलावर
यह हादसा हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिससे सावन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या हुआ हादसे में?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में भारी भीड़ के दौरान अचानक बिजली का हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट दौड़ गया। करंट लगते ही अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायलों को किया गया रेफर
हादसे के बाद त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर 10 घायलों को भर्ती कराया गया। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज सीएचसी में भी इलाज जारी है। (Barabanki Mandir Stampede News)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि:
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए।
समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।
राहत और बचाव कार्य में कोई लापरवाही न हो।
सीएम ने जिला प्रशासन से तत्काल मौके पर जाकर स्थिति नियंत्रण में लेने के निर्देश भी दिए हैं। (Barabanki Mandir Stampede News)



