देश में मुस्लिम बहनें वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुईं: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरकांठा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा- तो चुनौतियों को चुनौती देने के लिए भेजा था। चुनौतियों को टालने के लिए नहीं… चुनौतियों से टकराने के लिए भेजा था। इस मिट्टी में वो ताकत है और दुनिया ने महात्मा गांधी में वो ताकत देखी थी। देश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल में वो ताकत देखा था… इस मिट्टी में वो ताकत है जिसने मुझे पाला, पोसा और बड़ा किया और मैं आप सबकी सेवा करने में दिन-रात खपाता रहता हूं।

यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद का पोषण करती है कांग्रेस: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा कि आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि मैं कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी और ये कांग्रेस के लोग देश को डराते थे कि राम मंदिर बनेगा तो देश में आग लग जाएगी, लेकिन राम मंदिर शान से बनकर तैयार हुआ और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। देश ने इसे उत्सव के रूप में मनाया। देश में तो आग नहीं लगी, लेकिन कांग्रेस के दिलों में जो आग लगी है, वो कोई बुझा नहीं सकता। कांग्रेस ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराया। उन्होंने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ऐसा किया। वे वोट बैंक की राजनीति में इस कदर डूब गए हैं कि अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। (PM Modi in Gujarat)

PM मोदी ने कहा कि ये कहते थे कि जम्मू-कश्मीर से अगर धारा 370 हटेगी, तो देश टूट जाएगा, खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन उनको ये पता नहीं है कि ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में आन-बान-शान से तिरंगा लहरा रहा है। 10 साल पहले देश आतंकवाद से जूझ रहा था। हालांकि कांग्रेस आतंकवाद की उत्पत्ति को जानने के बावजूद, पाकिस्तान को एक डोजियर भेजती थी। आज भारत आतंकवाद के आकाओं को डोजियर नहीं भेजता, बल्कि उन्हें उन्हीं के घर में मार गिराता है। देश में हमारी मुस्लिम बहनें, वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुईं हैं। (PM Modi in Gujarat)

प्रधानमंत्री ने कहा कि शहबानो केस में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का अपमान करके कानून बना दिया और मुस्लिम बहनों को संरक्षण नहीं दिया। आज कांग्रेस के शहजादे संविधान लेकर घूम रहे हैं। जबकि तीन तलाक खत्म होने से न सिर्फ मुस्लिम बहनों को सुरक्षा मिली, बल्कि इससे पूरे परिवार को सुरक्षा मिली है। 60 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन आज उनकी हालत दयनीय है। वे खुलेआम देश के बंटवारे की बात करते हैं. 1947 में विभाजन के दौरान हमारे देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि वे अभी भी विभाजन के बारे में बात करने की हिम्मत करते हैं। (PM Modi in Gujarat)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की एक ही रणनीति है और वह है देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाना। वे सिर्फ मोदी को बदनाम करना चाहते हैं। मोदी के काम देखकर कांग्रेस के शहजादे को बुखार आ जाता है और बुखार में इंसान कुछ भी बोल देता है। शहजादे कह रहे हैं कि अगर मोदी तीसरी बार आया तो फिर देश में आग लग जाएगी। पता नहीं इनके दिमाग में आग कहां से भर गई है। दरअसल, कांग्रेस के सपने आग में राख हो चुके हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की रणनीति एक है कि देश में अराजकता फैलाओ, अस्थिरता फैलाओ ताकि देश मुश्किल में आ जाए, क्योंकि इन्हें मोदी को बदनाम करना है। (PM Modi in Gujarat)

PM ने कहा कि उन्होंने कोरोना के दौरान भी यही खेल खेला, CAA को लेकर भी झूठ फैलाने का काम किया। आज भी कांग्रेस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। ये जब भी चुनाव हारते हैं तो बहाना ढूंढते हैं और कहते हैं ईवीएम ने मार दिया, ईवीएम ने मार दिया। और जहां चुनाव जीत जाएं तो… चुप। अभी सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें करारा चाटा मारा है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में कहा कि अभी 2 चरण के चुनाव हुए हैं। इन 2 चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर बहुत आगे निकल गए हैं। तीसरे चरण में हमे 400 पार की दिशा में आगे बढ़ना है। (PM Modi in Gujarat)

Related Articles

Back to top button