Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस का डर खत्म! लड़की की बेरहमी से हत्या , बॉयफ्रेंड ने चाकू से 20 से ज्यादा वार किए, 6 बार सिर पर पत्थर पटका

Girl Brutally Murdered : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम को हुई वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के आरोपी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और चाकू से कई वार किए। इसके बाद पत्थर से हमला किया।

पुलिस का कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। साहिल ने साक्षी को कितनी बार चाकू मारे, पोस्टमॉर्टम के बाद इसका पता चलेगा। 

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद 6 बार साक्षी पर पत्थर पटका। लगातार लात से मारता रहा।

यह भी पढ़े : CG NEWS : शंकराचार्य का बड़ा बयान, अपराध को रोकना है तो की जाए शराबबंदी

हत्या के बाद साहिल फरार हो गया। वारदात के दौरान कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश भी की थी। हत्या तब हुई, जब साक्षी अपनी दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। पुलिस साहिल की तलाश कर रही है। (Girl Brutally Murdered)

पुलिस बोली जल्द गिरफ्तारी होगी

दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा ने कहा- शाहबाद डेयरी के पास एक हत्या का मामला सामने आया था। एक टीम का गठन किया गया है और जांच चल रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

स्वाती मालीवाल का बयान सामने आया

इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बीच सड़क पर साक्षी का मर्डर किया गया। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। दिल्ली महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित है। क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का, जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। (Girl Brutally Murdered)

Back to top button
error: Content is protected !!