Google Analytics —— Meta Pixel

सरकार ने इस बजट के जरिए मिडिल क्लास की पीठ और छाती में छुरा घोंपा है : राहुल गांधी

Rahul Gandhi Speech on Budget : संसद के मानसून सत्र में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया. अपने भाषण में राहुल गांधी ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में मिडिल क्लास की पीठ में छुरा घोंपा है. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मिडिल क्लास इस बजट से पहले प्रधानमंत्री को सपोर्ट करता था. जब प्रधानमंत्री ने कोरोना के सामने ताली बजवाई तो उन्होंने दबा के थाली बजाई. धड़-धड़..धड़….थाली बजाई. हमें अजीब लगा मगर जब पीएम ने मिडिल क्लास को आदेश दिया तो मिडिल क्लास ने थाली बजाई. इसके बाद प्रधानमंत्री ने उसी मिडिल क्लास से कहा कि मोबाइल फोन की लाइट जलाओ. और मोबाइल फोन की लाइट जली. मिडिल क्लास ने मोबाइल की लाइट जला दी. अब इस बजट में उसी मिडिल क्लास को एक छूरा पीठ में मारा तो दूसरा छाती में. एक इधर मारा तो दूसरा इधर.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : कांग्रेसी महापौर ढेबर ने SSP को दी आत्महत्या देने की धमकी, जानें क्या है मामला

‘मिडिल क्लास को सरकार ने छुरा घोंपा’
राहुल गांधी ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधते (Rahul Gandhi Speech on Budget ) हुए कहा, ‘आपने जो इंडेक्शन कैंसिल की, वो पीठ में छुरा था और जो आपने कैपिटल गेन्स टैक्स बढ़ाया, वो छाती में छुरा था. दुख की बात है. मगर इंडिया गठबबंधन के लिए हिडेन बेनिफिट है कि मिडिल क्लास आपको छोड़ने जा रही है और इस साइड आ रही है. मेरा कहना है कि जहां भी आपको मौका मिलता है आप चक्रव्यूह बना देते हैं. आप चक्रव्यूह बनाते हो, हम तोड़ने का काम करते हैं. किसान का कर्जा माफ हुआ, मनरेगा हुआ, हमने सबमें चक्रव्यू तोड़ा. आप चाहते हो कि हिंदुस्तान छोटे-छोटे खांचे में रहें, हिंदुस्तान के गरीब लोग सपना न देख पाएं.’ इसके बाद राहुल गांधी ने जैसे ही दो उद्योगपतियों का नाम लिया, हंगामा हो गया. इसके बाद राहुल गांधी ने नाम के बदले थ्री और फोर से उन दोनों को संबोधित किया.

ओम बिरला ने क्यों टोका
राहुल के भाषण के बीच ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टोका और नियम की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि दोनों उद्योगपतियों का नाम नहीं लेने की बात आपकी ओर से चिट्ठी में कही गई है. ओम बिरला ने कहा, ‘यह सदन की अपेक्षा रहती है कि सदन की मर्यादा बनी रहे. आप जो भी विषय रखें, नियम प्रक्रिया के तहत रहे.’ इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नाम न लेने का दूसरा तरीका बता दीजिए. इसके बाद विपक्ष की तरफ से एक सदस्य के दखल देने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए. उन्होंने फटकारते हुए कहा कि आप ज्ञान मत बांटो उनको (राहुल गांधी को), वो ज्ञानी हैं.

बजट में वित्त मंत्री ने किया एलान
23 जुलाई, 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 के पहले आम बजट को पेश करते हुए प्रॉपर्टी बेचने पर इंडेक्सेशन का जो लाभ मिला करता था उसे खत्म करने का एलान किया कर दिया तो इक्विटी में निवेश पर शार्ट कैपिटल गेन टैक्स को 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का एलान कर दिया तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया था. वित्त मंत्री के इस एलान के बाद बजट वाले दिन शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली तो रियल एस्टेट स्टॉक्स में भी भारी गिरावट देखने को मिली थी. (Rahul Gandhi Speech on Budget )

Back to top button
error: Content is protected !!