Google Analytics —— Meta Pixel

नमाजियों के खून से लाल हुई मस्जिद! जुमे की नमाज के दौरान बम ब्लास्ट, 70 की मौत, 250 से ज्यादा घायल

Islamabad Blast Today : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण विस्फोट में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह धमाका तरलाई इलाके में स्थित खदीजातुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा के बाहर हुआ। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : देशभर में करोड़ों की चोरी करने वाला अंतरराज्यीय नकबजन गिरफ्तार

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति को इमामबाड़ा के मुख्य द्वार पर रोका गया था। इसी दौरान उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। विस्फोट (Islamabad Blast Today) इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद राजधानी के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों और रेंजर्स ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आत्मघाती हमला प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना की निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।

जांच जारी

सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!