Bhagwan Vishnu Puja: गुरुवार को गलती से भी नहीं खाना चाहिए खिचड़ी और केला, जानिए क्या है वजह

Bhagwan Vishnu Puja: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन को भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इस दिन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा करने पर हर मनोकामना की पूर्ति होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा से मां लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। भगवान विष्णु की पूजा काफी सरल है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। (Bhagwan Vishnu Puja)
यह भी पढ़ें:- Bhagawan Vishnu Ji: भगवान श्री हरि को इस तरह करें प्रसन्न, पीली चीजों का दान माना जाता है शुभ

मान्यता के मुताबिक गुरुवार के दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन केला खाना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है। यह भी माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास होता है और गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। जिस वजह से गुरुवार के दिन केले का फल नहीं खाना चाहिए। इस दिन केला भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने के बाद केला दान कर देना चाहिए। गुरुवार के दिन व्रत रखने वाले लोगों को भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए। (Bhagwan Vishnu Puja)

खिचड़ी का भी नहीं करना चाहिए सेवन

गुरुवार को पीले रंग का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि गुरुवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है। ऐसे ही गुरुवार के दिन खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में दरिद्रता भी आती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि गुरुवार के दिन नाखून, बाल, दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन यह कार्य करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। (Bhagwan Vishnu Puja)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को रखें इन बातों का ध्यान

  • गुरुवार के दिन घर की साफ-सफाई के दौरान कबाड़ नहीं निकालना चाहिए।
  • गुरुवार को घर को धोना या पोछना भी नहीं चाहिए। इस दिन बाल और कपड़े धोने की भी मनाही होती है।
  • गुरुवार के दिन यदि आप व्रत करते हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़ें पहनें।
  • पूजा स्थल पर बैठें और चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित कर उनके सामने घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल स्नान के बाद चंदन, सुगंधित पीले फूल, तुलसी की माला, पीले वस्त्र, कलावा, पीले फल, चने की दाल व पीली मिठाई चढ़ाकर पूजा करें।
  • गुरुवार के दिन किसी भी चीज का दान नहीं करना चाहिए। बल्कि कोशिश करें कि पीली चीजों का ही दान करें। गुड़, चना, चने की दाल चीजों को दान करें।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है, केले के पेड़ को जल अर्पित कर केले के पेड़ की पूजा करना चाहिए।
  • इस दिन केला खाने की भी मनाही होती है।
  • इस दिन बुरे विचारों को त्यागकर भगवान विष्णु के प्रति अपना जीवन अर्पण करें तो जीवन में सभी चीजों की पूर्ति होती है।

Related Articles

Back to top button