Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन अभनपुर इकाई का पुनर्गठन संपन्न

अभनपुर। शासकीय मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन की अभनपुर तहसील इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में पवन कुमार गुरुपंच को तहसील संरक्षक, बुद्धेश्वर वर्मा को तहसील अध्यक्ष तथा गोपेश साहू को ब्लॉक अध्यक्ष के दायित्व की घोषणा की गई।

यह भी पढ़े :- आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है… आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ है – मुख्यमंत्री साय

पवन कुमार गुरुपंच पूर्व में तहसील अध्यक्ष तथा बुद्धेश्वर वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में संगठन को सेवाएँ दे चुके हैं। वहीं गोपेश साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ रायपुर संभाग के अध्यक्ष हैं और संगठनात्मक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

पुनर्गठन कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों—खेमराज ध्रुव, थान सिंह ध्रुव, बुलाकीराम एनेश्वरी, भूखू राम ध्रुव, अघनूराम साहू, एम.एल. चंदन, रामनारायण साहू, हेमलाल ध्रुव, एच.सी. साहू, पुरुषोत्तम मिर्जा, अमित दुबे, प्रदीप साहू, दीपक ठाकुर, दीपेन्द्र सिन्हा, योगेश निर्मलकर, श्रवण देवांगन, भूपेंद्र सिंहा, उपेंद्र प्रताप सिंह और पवन साहू की सक्रिय उपस्थिति रही।

संगठन ने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई है कि वह कर्मचारी हितों के संरक्षण और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय कार्य करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!