Google Analytics —— Meta Pixel

साय कैबिनेट कल , रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम को मिल सकती है मंजूरी

CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (साय कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित होगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम नीतिगत एवं प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इनमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव रायपुर पुलिस कमिश्नरी प्रणाली से संबंधित है, जिस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक (CG Cabinet Meeting) में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के अधिकार क्षेत्र, प्रशासनिक ढांचे और सीमाओं को लेकर अंतिम स्वीकृति दी जा सकती है। प्रस्ताव के पारित होने की स्थिति में रायपुर के साथ नवा रायपुर को भी पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। इससे राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने पर पुलिस प्रशासन को त्वरित निर्णय लेने और अपराध नियंत्रण के लिए अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस आयुक्त को मजिस्ट्रेटी शक्तियां भी दी जाएंगी, जिससे कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य सरकार द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

कैबिनेट बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा दिए जाने वाले अभिभाषण के प्रारूप को भी स्वीकृति दी जा सकती है। इसमें राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं का उल्लेख किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक (CG Cabinet Meeting) में धान खरीदी, उठाव एवं स्टॉक मिलान में सामने आ रही अनियमितताओं की भी समीक्षा की जाएगी। हाल के दिनों में धान खरीदी को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद सरकार इस विषय पर सुधारात्मक कदम उठाने पर विचार कर सकती है। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!