Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, अब 18 प्रतिशत शुल्क लागू

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान

Trump Reduce Tariff On India : अमेरिका ने भारत को बड़ी व्यापारिक राहत देते हुए उस पर लगाए गए टैरिफ में कटौती की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत पर लगने वाला पारस्परिक (रेसिप्रोकल) टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत (Trump Reduce Tariff On India) कर दिया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़े :- डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा: छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए ₹7,470 करोड़

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके करीबी मित्रों में से एक हैं और भारत के एक शक्तिशाली एवं सम्मानित नेता हैं। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान व्यापार, वैश्विक मुद्दों तथा रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

राष्ट्रपति ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई है और भविष्य में अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि इससे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सहायता मिलेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका और भारत के बीच एक नए व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत टैरिफ दरों में यह कटौती की गई है। साथ ही भारत भी अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को धीरे-धीरे शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

ट्रंप ने कहा कि भारत ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला एवं अन्य उत्पादों की खरीद के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका संबंध और अधिक मजबूत होंगे। (Trump Reduce Tariff On India)

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर ट्रंप को भारत से अमेरिका को होने वाले आयात पर टैरिफ घटाकर 18% करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के विपरीत, प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में किसी व्यापार समझौते का जिक्र नहीं किया। वहीं, वाशिंगटन डीस…

प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी
Back to top button
error: Content is protected !!