Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News : प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बलौदाबाजार में हो रहे मानस यज्ञ को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह

बलौदाबाजार : लाखों बलिदानों एवं पांच सौ वर्षों तक चले सांप्रदायिक वैचारिक खुनी तथा कानूनी संघर्ष के पश्चात् 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के बहुप्रतीक्षित मंदिर का प्रथम चरण नवनिर्माण कार्य पूर्ण हो चूका है। जिसमें मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस सुखदायी मंगल अवसर पर बलौदाबाजार नगर में भी यज्ञ समिति के सदस्यों एवं धर्म प्रेमी नगरवासियों के सहयोग से इस महान ऐतिहासिक दिव्य क्षण को भव्य और यादगार बनाने के लिए 15 जनवरी से 25 जनवरी तक श्री मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर शोर से यज्ञ स्थल दशहरा मैदान में चल रही हैं। इस संबंध में बैठक आहूत की गई, जिसमें यज्ञ समिति के सदस्य एवं धार्मिक सामाजिक राजनितिक क्षेत्र से जुड़े लोग सम्मिलित हुए।

यज्ञाचार्य प. द्वारिका प्रसाद शास्त्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, बलौदाबाजार यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा आमजन के सहयोग से प्रतिवर्ष ग्यारह दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, इसके लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कई गुना बढ़ा है और इस आयोजन में लोग बढ़-चढ़ कर सहयोगी बन रहे है। श्री मानस महायज्ञ में सहभागी बनने वालों को भगवान के दर्शन जितना फल प्राप्त होगा। अतः सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि, इस धार्मिक अनुष्ठान में अवश्य सम्मिलित होवें। 

यह भी पढ़ें:- ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, धुएं में दम घुटने से 5 बच्चों की मौत

विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि, सनातनी जनमानस लम्बे संषर्ष और बहुत बड़ी जनहानि के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित होते देखने जा रहा है। लोगों में इसका खासा उत्साह है, सभी रोमांचित और प्रफुल्लित हैं। 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी धर्म प्रेमी नगर सज्जा से लेकर देवालयों घरों चौक चौराहों में दीपोत्सव कीर्तन भजन आदि की तैयारी में जुटे हैं। नगर समेत गांव गांव में शोभायात्रा श्रीराम दरबार के रथ का भ्रमण कीर्तन मंडलियों एवं भक्तों द्वारा किया जाएगा। सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि, सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें। 

यज्ञ समिति के सदस्य मोतीराम वर्मा ने कहा की ये ऐतिहासिक क्षण है और बलौदाबाजार नगर में ऐसे समय में श्री मानस यज्ञ का आयोजन समस्त क्षेत्र के लिए पुण्य फल देने वाला है। इस महान अवसर पर सभी क्षेत्रवासी इस यज्ञ में सम्मिलित अवश्य होवें।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, संकेत शुक्ला, खोडस राम कश्यप, श्रद्धानंद अग्रवाल, राजेश केशरवानी, डॉ. अजय राव, धीरज बाजपेयी, सुन्दर लाल साहू, राजेश साहू, शिवप्रकाश तिवारी, वासुदेव ठाकुर, लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, गजेंद्र देवांगन, कृष्णानंद अग्रवाल, बुधराम अग्रवाल, नीलम दीक्षित, कपिल कश्यप, पीयूष मिश्रा, मोरध्वज श्रीवास्तव, संतोष वैष्णव, मणिकांत मिश्रा, प्रवीण जायसवाल, मुक्कु मिश्रा, लक्खू जायसवाल, नरेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, गार्गी शंकर बाजपेयी, अखिलेश नायक, गिरिवर वैष्णव समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित रहे। 

Back to top button
error: Content is protected !!