Luteri Dulhan Gang : शादी करके लड़कों को ऐसे फंसाती थी लुटेरी दुल्हन, पूरा गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे
Luteri Dulhan Gang : वाराणसी के थाना लंका पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल कथित “लुटेरी दुल्हन” और उसके साथी, फर्जी शादी के जरिए पैसे ऐंठने का काम करते थे। पुलिस ने पूरे गिरोह को सामने घाट मैदान से गिरफ्तार किया। इसका खुलासा डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने मंगलवार को किया।
यह भी पढ़े :- इलाहाबाद हाईकोर्ट जज के खिलाफ़ महाभियोग की तैयारी, कपिल सिब्बल उठाने जा रहे बड़ा कदम, पढ़े पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नागौर जिले के निवासी घनश्याम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिचित सुमेर सिंह ने उन्हें अपनी कथित साली से शादी कराने का प्रस्ताव दिया। सुमेर ने यह भी कहा कि लड़की का नाम संगीता है, और अगर वह उसे पसंद करते हैं, तो शादी करा दी जाएगी। घनश्याम अपने छोटे भाई महाबीर राम के साथ वाराणसी पहुंचे।
सुमेर ने उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में दुल्हन और उसके कथित रिश्तेदारों से मिलवाया। रिश्तेदारों में लड़की के फूफा अनिल, जीजा प्रसन कुमार, माँ शोभा देवी, और बुआ गुड़िया शामिल थे। दुल्हन को पसंद किए जाने के बाद, नगवा क्षेत्र के एक घर में शादी कराई गई। शादी की रस्मों के बाद विदाई की गई, लेकिन मडुवाडीह स्टेशन पर दुल्हन अपने कथित भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गई।

घनश्याम को तब पता चला कि यह पूरा मामला धोखाधड़ी का था। आरोपियों ने शादी के नाम पर उनसे ₹1,17,000 ऐंठ लिए थे। बाद में जानकारी जुटाने पर यह सामने आया कि दुल्हन और उसके कथित रिश्तेदार वास्तव में एक संगठित गिरोह के सदस्य थे।
शिकायत मिलने के बाद, लंका पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए गए स्थानों पर जाकर जानकारी जुटाई और मंगलवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मुख्य सरगना सुमेर सिंह है, जो राजस्थान का निवासी है।
सुमेर सिंह अविवाहित युवकों को शादी के नाम पर फंसाकर वाराणसी लाता था। यहां उसके साथी पूरी योजना बनाते थे। लड़की दिखाने से लेकर शादी कराने तक का पूरा आयोजन गिरोह द्वारा किया जाता था। लड़की के माता-पिता, भाई-बहन और अन्य रिश्तेदार पूरी तरह फर्जी होते थे। (Luteri Dulhan Gang)
शादी के बाद, दुल्हन को स्टेशन तक विदा किया जाता था। वहां से ट्रेन आने से पहले, वह किसी बहाने जैसे पानी लाना या पेट दर्द का बहाना बनाकर भाग जाती थी। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य भी मौके से गायब हो जाते थे। (Luteri Dulhan Gang)



