Google Analytics —— Meta Pixel

ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों की अब खैर नहीं, दूरसंचार विभाग ने दिया नंबर बंद करने का आदेश

अगर आप नौ से अधिक सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिर से वैरिफिकेशन कराना पड़ेगा। अगर वैरिफिकेशन नहीं हो पाता है तो सिम कार्ड को बंद कर दिया जाएगा। बुधवार को दूरसंचार विभाग ने नौ से ज्यादा सिम कार्ड रखने वाले ग्राहकों के सिम को फिर से वैरिफिकेशन करने और ऐसा नहीं होने की स्थिति में सिम बंद करने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर और असम समेत पूर्वोत्तर के लिए यह संख्या छह सिम कार्ड की है।

इसे भी पढ़े:पाकिस्तानी सेना ने भी किया ट्वीट,हेलीकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों के निधन पर कही ये बात

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार ग्राहकों के पास अनुमति से अधिक सिम कार्ड पाए जाने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्जी का सिम चालू रखने और शेष को बंद करने का विकल्प दिया जाएगा। विभाग ने कहा, ‘विभाग द्वारा किये गए विश्लेषण के दौरान यदि किसी ग्राहक के पास सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के सिम निर्धारित संख्या से अधिक पाए जाते है तो सभी सिम का फिर से सत्यापन किया जाएगा

इसे भी पढ़े:यात्रियों के लिए गुड न्यूज : 10 दिसंबर से कम हो जाएगा ट्रेन का किराया, यहां देखें लिस्ट

दूरसंचार विभाग ने यह कदम दरअसल वित्तीय अपराधों, आपत्तिजनक कॉल और धोखाधड़ी गतिविधियों की घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया है। विभाग ने दूरसंचार कंपनियों से उन सभी मोबाइल नंबर को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!