Google Analytics —— Meta Pixel

बर्फीला तूफान की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत, कई लोग लापता

Tibet Avalanche: तिब्बत में प्रकृति का तांडव देखने को मिला है। दरअसल, यहां एवलांच की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा तिब्बत के दक्षिण-पश्चिमी इलाके न्यिंगची शहर में डोक्सोंग ला सुरंग के पास हुआ। चीनी सरकार ने घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेजी है, जो मृतकों के शवों को बाहर निकाल रही है। साथ ही लापता लोगों की तलाश में जुटी है। मंगलवार रात 8 बजे के करीब हुए हादसे के बाद कई वाहन और लोग डोक्सोंग ला सुरंग के पास फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- धान खरीदी का पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के 24 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं। लोकल अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि कितने लोग लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही 131 लोगों के सुरक्षा दलों और 28 वाहनों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक बचाव कार्य के लिए 350 मीटर रास्ते की खुदाई के लिए 246 बचावकर्मी और 70 से अधिक वाहनों को लगाया जा चुका है। वहीं 10 बड़े स्केल के उपकरण और 994 सर्च डिवाइस भी भेजे गए हैं। (Tibet Avalanche)

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 5 हजार फीट से ज्यादा ऊंची द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर बर्फीले तूफान के कारण 29 पर्वतारोही फंस गए, जिनमें से 8 को बचा लिया गया था। वहीं 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया था कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी समेत कुल 175 लोग थे, जिसमें 29 लोग बर्फीले की चपेट में आए। वहीं CM धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद का अनुरोध किया था। साथ ही कहा कि हमें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया था। (Tibet Avalanche)

Back to top button
error: Content is protected !!