Google Analytics —— Meta Pixel

आज प्रियंका से मिलेंगे CM भूपेश, कामदगिरी की परिक्रमा और मंदिरों के भी दर्शन करेंगे साथ

रायपुर : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड वाले इलाके में गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलेंगे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात चित्रकूट में होनी है।

यहां रामघाट पर प्रियंका गांधी महिलाओं और लड़कियों से उनके मुद्दों पर बातचीत करेंगी। दोनों के कार्यक्रम में कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा और स्थानीय मंदिरों के दर्शन भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े:600 साल बाद लगने जा रहा ऐसा चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा प्रभाव

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर तीन बजे बांदा से चित्रकूट के मध्य प्रदेश वाले हिस्से में पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी प्रयाग से सड़क मार्ग से होते हुए चित्रकूट के रामघाट पहुंचने वाली हैं।

यहां कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हुं,अभियान के तहत एक सभा है। इसके लिए मंदाकिनी नदी के रामघाट पर मंच की व्यवस्था की गई है। बाद में दोनों नेता कामदगिरी भगवान के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर जाएंगे।

इसे भी पढ़े:शिर्डी जाने वालों के लिए खुशखबर, अब रोज 25000 श्रद्धालु कर करेंगे सांईंबाबा के दर्शन

बताया जा रहा है, उनके कामदगिरी परिक्रमा का भी कार्यक्रम है। पांच किलोमीटर के इस परिक्रमा परिपथ में ही चित्रकूट के सभी प्रमुख मंदिर आते हैं। मान्यता है कि कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा से कामनाएं पूरी होती हैं।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से विशेष विमान से देर शाम तक रायपुर आएंगे। मुख्यमंत्री की यह उत्तर प्रदेश यात्रा मंगलवार से शुरू हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!