Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Election 2023 : राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, राजनांदगांव-कबीरधाम में करेंगे चुनावी सभा

Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने है। पहला चरण 7 नवंबर को होना है। इसके चलते राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता रैलियां कर रहे हैं जनता को संबोधित कर रहे हैं। आज के दिन भी प्रदेश में बीजेपी से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस के राहुल गांधी भी दो सभाओं में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 2 दिग्गजों का जमावड़ा, राहुल गांधी और JP नड्डा का ‘मिशन छत्तीसगढ़’

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और कबीरधाम के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:20 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे राजनांदगांव में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 2:50 बजे सीएम बघेल कबीरधाम पहुंचेंगे और कबीरधाम में आमसभा में शामिल होंगे। (Chhattisgarh Election 2023)

बता दें कि पहले चरण के प्रचार को लेकर वे 2 जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में में दोपहर 1 बजे और कवर्धा में करीब 3 बजे वे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। बता दें कि राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जिले में 4 विधानसभा सीट है।

वहीं कवर्धा जिले में 2 विधानसभा सीट है। दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने 2 बड़ी घोषणाएं की है। राजनांदगांव विधानसभा की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण हाई प्रोफाइल सीट में गिनती होती है। (Chhattisgarh Election 2023)

Back to top button
error: Content is protected !!