Google Analytics —— Meta Pixel

Ram Mandir Flag Hoisting : आज सदियों का सपना साकार, रामराज्य का ध्वज फिर लौटा शिखर पर : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Ram Mandir Flag Hoisting : अयोध्या में आज मंगलवार को हुए राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह (Ram Mandir Flag Hoisting) को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अत्यंत ऐतिहासिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक क्षण बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि यह अवसर सदियों की सामूहिक आकांक्षा, त्याग और संघर्ष का परिणाम है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Investor Connect : दिल्ली में गूंजा छत्तीसगढ़ का विकास मंत्र: ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन हुआ शुरू

भागवत ने कहा, “आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन है। इतने लोगों ने सपना देखा, प्रयास किए और अपने प्राण तक न्योछावर किए—आज उनकी आत्मा को तृप्ति मिली होगी। वास्तव में अशोक जी को भी आज शांति मिली होगी।”

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और ध्वजारोहण का दृश्य स्वयं देखना सौभाग्य की बात है।

“जो अग्रिम पंक्ति में नहीं थे, वे भी संघर्ष का हिस्सा थे”

आरएसएस प्रमुख ने यह भी कहा कि कई लोग जो सामने नहीं थे, उन्होंने भी इस आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
“जो लोग पृष्ठभूमि में रहे, वे भी यही इच्छा रखते थे कि मंदिर अवश्य बने। आज उनका संकल्प सिद्ध हुआ है।”

ध्वज को बताया रामराज्य की परंपरा का प्रतीक

समारोह में फहराए गए भगवा ध्वज के बारे में भागवत ने कहा कि यह रामराज्य के आदर्श—न्यायपूर्ण शासन, शांति और समृद्धि—का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने कहा, “रामराज्य का यह ध्वज जो कभी अयोध्या में ऊँचा फहराता था और पूरी दुनिया में शांति का संदेश देता था, आज फिर अपने शिखर पर विराजमान है।”

भागवत ने कहा कि यह क्षण केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि गहन आध्यात्मिक महत्व रखता है।
“यह ‘धर्मध्वज’ संपूर्ण विश्व को दिशा देगा। इसका भगवा रंग त्याग, मर्यादा और धर्म का प्रतीक है।”

“500 वर्षों का संघर्ष, 30 वर्षों की यात्रा और आज की सिद्धि”

दीर्घ संघर्ष का उल्लेख करते हुए भागवत ने कहा,
“मंदिर निर्माण में समय लगा। 500 साल के संघर्ष के अतिरिक्त भी पिछले 30 वर्षों की यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण रही। आज ध्वजारोहण के साथ यह शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हुई है।”

उन्होंने अंत में कहा कि मंदिर के पूर्ण निर्माण और ध्वजारोहण के साथ “सदियों का सपना साकार हो गया है। (Ram Mandir Flag Hoisting)

Back to top button
error: Content is protected !!