Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा: लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल

Chhattisgarh Lift Accident : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में मंगलवार रात बड़ा हादसा (Chhattisgarh Lift Accident) हो गया। ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 10 मजदूर हादसे का शिकार हो गए। इनमें से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल मजदूरों का रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़े :- शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी !, जीवन जोड़ी समेत फर्जी मैट्रिमोनियल साइटों पर साइबर गिरोह एक्टिव

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि हादसे के समय लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट ऊंचाई से नीचे गिर गई। लिफ्ट की क्षमता 2000 किलोग्राम थी और 29 सितंबर को ही इसका मेंटनेंस कार्य किया गया था। (Chhattisgarh Lift Accident)

प्रबंधन का कहना है कि हादसे की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि लिफ्ट में निर्धारित भार क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे। (Chhattisgarh Lift Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!