दर्दनाक हादसा : सैन्य ट्रक के गहरी खाई में गिरने से तीन जवानों का निधन, 4 घायल
Indian Army : अरुणाचल प्रदेश की एक दर्दनाक खबर के अनुसार यहां के अपर सुबनसिरी जिले में बीते मंगलवार 27 अगस्त को सेना (Indian Army) का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इसमें सेना के 3 जवानों की मौत और वहीं 4 लोग घायल हो गए। मृत जवानों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष के रूप में की गई है। हादसा अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के लिमीकिंग से करीब 15 किलोमीटर दूर बोरारूपक के पास हुआ था।
यह भी पढ़ें:- दुर्ग SP को पूर्व CM भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- सत्ता उलटती-पलटती रहती है
उक्त हादसा बीते मंगलवार को जिला मुख्यालय से करीब 145 किलोमीटर दूर हुआ। मामले बाबत इटानगर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के ईस्टर्न कमांड ने जवानों की मौत पर शोक भी व्यक्त किया है।
सेना (Indian Army) के ईस्टर्न कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, बहादुर हवलदार नखत सिंह, एनके मुकेश कुमार और जीडीआर आशीष के दुखद निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। घटना पर और विवरण का इंतजार है।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तीनों कर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “ऊपरी सुबनसिरी जिले में तापी के पास एक दुखद दुर्घटना में तीन @adgpi कर्मियों – हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष कुमार – की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान को सर्वोच्च सम्मान के साथ याद किया जाएगा।



