खेल अलंकरण समारोह को लेकर सियासत तेज, मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

Minister Tankaram on Congress: छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। इस बीच खेल अलंकरण समारोह को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया है। 5 साल के कार्यकाल में एक बार भी अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं किया। भाजपा सरकार आते ही 2 साल का अलंकरण समारोह रखा गया है। अभी के समारोह में भी कांग्रेस सरकार के समय के बचे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- दुर्ग SP को पूर्व CM भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- सत्ता उलटती-पलटती रहती है
बता दें कि कल राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से साल 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी साल 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04 चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। (Minister Tankaram on Congress)
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के 502 खिलाड़ी, बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए
शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार 2021-22 और 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी। 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे। 60.33 लाख रूपए की राशि खिलाड़ियों को मिलेंगे। (Minister Tankaram on Congress)



