यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर किया रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Train Cancel in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 23 अप्रैल से 6 मई तक तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इसके अलावा 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। जबकि 28 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन को बदला गया है। इसके चलते MP, UP, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है, जिसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है।
यह भी पढ़ें:- नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं… हर दिन बेटियों और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए: CM साय
रद्द होने वाली ट्रेनें
- 23, 26, 28, 30 अप्रैल और 03, 05 मई तक 11754 रीवा-नैनपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24, 27, 29 अप्रैल और 01, 04, 06 मई तक 11753 नैनपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 25 अप्रैल से 6 मई तक 78803 गोंदिया-कटंगी मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 25 अप्रैल से 6 मई तक 78804 कटंगी-गोंदिया मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 29 अप्रैल और 3 मई को 17007 सिकंदरबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 30 अप्रैल और 1, 3, 4, 6 मई को 12807 विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 1 मई को 22648 थिरुवनंथपुरम-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 1 मई को 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 मई को 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 मई और 6 मई को 17008 दरभंगा-सिकंदरबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 मई को 17321 वास्कोडिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 मई से 6 मई तक 68861 गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 2 मई को 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 और 4 मई को 12810 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 से 6 मई 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2, 3, 5, 6 और 8 मई को 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3 से 7 मई तक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3 मई को 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 मई को 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3 मई से 7 मई तक 68862 झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 3 मई को 22647 कोरबा-थिरुवनंथपुरम एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 3 मई को 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 3 मई को 22512 कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 मई को 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 मई को 58205 रायपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 4 मई को 22905 ओखा-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 मई को 12145 लोकमान्य तिलक-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 और 6 मई को 12809 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हावड़ा मेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 से 6 मई तक 12070 गोंदिया-रायगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 मई को 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 मई को 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 मई को 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 4 मई को 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 4 मई को 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 मई को 22815 बिलासपुर-इरनाकुलम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 मई को 58206 नैनपुर-रायपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 5 मई को 68743 गोंदिया-नैनपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 5 मई को 68744 नैनपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
- 5 से 7 मई तक 12069 रायगढ़-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 मई को 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन रद्द रहेगी।
- 5 मई को 20826 नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन रद्द रहेगी।
- 5 मई को 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 मई को 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 मई को 17322 जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 मई को 22906 हावड़ा-ओखा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 6 मई को 12146 पुरी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 मई को 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 मई को 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 6 मई को 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 7 मई को 22816 इरनाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 ट्रेनों के बदले गए रूट
- 24 अप्रैल और 1 मई को कन्याकुमारी से चलने वाली 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर होकर चलेगी।
- 27 अप्रैल और 4 मई को बनारस से चलने वाली 16368 बनारस-कन्याकुमारी एक्सप्रेस जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह होकर चलेगी।
- 3 मई को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल होकर चलेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 4 मई को गया से चलने वाली 12389 गया-चेन्नई एक्सप्रेस जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह होकर चलेगी।
- 5 मई को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस कटनी, जबलपुर, इटारसी होकर चलेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 6 मई को चेन्नई से चलने वाली 12390 चेन्नई-गया एक्सप्रेस बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर होकर चलेगी।
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
- 23 अप्रैल से 5 मई तक गरहा से चलने वाली 68818 गरहा-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 23 अप्रैल से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68811 गोंदिया-कटंगी एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 23 अप्रैल से 6 मई तक कटंगी से चलने वाली 68812 कटंगी-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 24 अप्रैल से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68817 गोंदिया-गरहा एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 25 अप्रैल से 6 मई तक जबलपुर से चलने वाली 51707 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 25 अप्रैल से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 25 अप्रैल से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68813 गोंदिया-तिरोड़ी एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 25 अप्रैल से 6 मई तक तिरोडी से चलने वाली 68814 तिरोड़ी-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 25 अप्रैल से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68809 गोंदिया-तिरोड़ी एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 25 अप्रैल से मई तक तिरोडी से चलने वाली 68810 तिरोड़ी-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी।
- 25, 29 अप्रैल और 01, 02, 06 मई को जबलपुर से चलने वाली 22174 जबलपुर-चांदाफोर्ट एक्सप्रेस बालाघाट जंक्शन में समाप्त होगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 25, 29 अप्रैल और 01, 02, 06 मई को चांदाफोर्ट से चलने वाली 22173 चांदाफोर्ट-जबलपुर एक्सप्रेस बालाघाट जंक्शन में समाप्त होगी।
- 1 से 5 मई तक कोल्हापुर से चलने वाली 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी।
- 1 से 5 मई तक टाटा से चलने वाली 18109 टाटा-नैनपुर एक्सप्रेस बिलासपुर जंक्शन में समाप्त होगी।
- 1 से 5 मई तक गोंदिया से चलने वाली 12105 गोंदिया-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी।
- 2 से 6 मई तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली 12106 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
- 3 से 6 मई तक बलहरशाह से चलने वाली 68801 बल्लारशाह-गोंदिया एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68802 गोंदिया-बल्लारशाह एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68804 गोंदिया-बल्लारशाह एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 6 मई तक बल्लारशाह से चलने वाली 68803 बल्लारशाह-गोंदिया एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68806 गोंदिया-वडसा एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 6 मई तक चांदाफोर्ट से चलने वाली 68805 चांदाफोर्ट-गोंदिया एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 6 मई तक गोंदिया से चलने वाली 68816 गोंदिया-बल्लारशाह एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 6 मई तक बल्लारशाह से चलने वाली 68815 बल्लारशाह-गोंदिया एक्सप्रेस हिरडामाली में समाप्त होगी।
- 3 से 7 मई तक नैनपुर से चलने वाली 18110 नैनपुर-टाटा एक्सप्रेस बिलासपुर जंक्शन में समाप्त होगी।
- 3 से 7 मई तक गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी।
- 5 मई को दुर्ग से चलने वाली 68741 दुर्ग-गोंदिया एक्सप्रेस डोंगरगढ़ में समाप्त होगी।
- 5 मई को गोंदिया से चलने वाली 68742 गोंदिया-दुर्ग एक्सप्रेस डोंगरगढ़ में समाप्त होगी।
ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता
ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Train Cancel in Chhattisgarh)



