RG Kar Hospital Doctor Murder : ट्रेनी डॉक्टर के साथ नहीं हुआ था गैंगरेप, CBI चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर
RG Kar Hospital Doctor Murder : आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पहली चार्जशीट आरोपी संजय रॉय के खिलाफ कलकता की सियालदह कोर्ट में दुष्कर्म और हत्या के मामले में दायर की गई है। 200 से ज्यादा पेज की चार्जशीट में 200 लोगों के बयान हैं। अहम बात यह है कि इसमें सिर्फ दुष्कर्म और हत्या की बात कही गई है। चार्जशीट में सामूहिक दुष्कर्म की बात नहीं कही गई है।
यह भी पढ़े :- गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ की नक्सल विरोधी रणनीति की सराहना की, कहा, नक्सल मोर्चे में हो रहा बेहतर कार्य
इससे पहले जब इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, तब कई तरह की बातें सामने आई थीं। कई नेताओं ने भी यह दावा किया था कि महिला के साथ हुए दुष्कर्म में एक से ज्यादा लोग शामिल थे। उन्हें बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने झूठ बोला और संजय रॉय घटना के समय अकेला नहीं था।
ब्लूटूथ डिवाइस से पकड़ा गया संजय राय
संजय राय हॉस्पिटल के लिए सिविक वेलफेयर वालंटियर का काम करता था. हॉस्पिटल के मेन गेट की सीसीटीवी और डेड बॉडी के पास पड़े आरोपी संजय रॉय के ब्लूटूथ डिवाइस से इस पूरे कांड में संजय राय की भूमिका की पुष्टि हुई. बताया गया कि 8 अगस्त की सुबह कोलकाता आने पर संजय सीधा आरजी कर हॉस्पिटल पहुंचा. वहां वह ब्रोकर के तौर पर काम करता था. मरीजों के भर्ती में मदद करवाने में मदद करने की वजह से उसे आरजी हॉस्पिटल में बेरोक-टोक आने जाने की इजाजत थी। (RG Kar Hospital Doctor Murder )
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
9 अगस्त की आधी रात 1 बजे संजय राय एक मरीज की मदद के लिए अस्पताल लौटा, जिसकी सर्जरी अगले दिन होनी थी. फिर रात में ही उसने अस्पताल के पीछे बिल्डिंग में मरीज के एक रिश्तेदार के साथ शराब पी. वहां मरीज के परिवार से वह पैसे भी लेता था. बताया गया कि सुबह 3:00 बजे संजय अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन थर्ड फ्लोर पर लौटता है. कुछ ही समय के बाद वह सेमिनार हॉल में घुसता है, जहां डॉक्टर बिटिया आराम कर रही थीं. उसने रेप के बाद डॉक्टर की हत्या कर दी. करीब 40-45 मिनट बाद संजय सेमिनार हॉल में हड़बड़ाते हुए निकला था। (RG Kar Hospital Doctor Murder )
जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी
महिला डॉक्टर की मौत के बाद उसके साथी धरने पर बैठ गए थे। इस बीच कुछ अराजक तत्वों ने अस्पताल में आकर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद से पूरे देश के डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर सड़कों पर आ गए थे। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, अब जूनियर डॉक्टर तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। छह कनिष्ठ चिकित्सक शनिवार शाम से ही आमरण अनशन कर रहे हैं और बाद में एक और चिकित्सक उनके साथ शामिल हो गए। ‘ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स इन वेस्ट बंगाल’ के छह सदस्य कनिष्ठ चिकित्सकों के साथ एकजुटता जताने के लिए अनशन में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।



