कोच्चि में दिसंबर में हो सकती है आईपीएल 2023 की नीलामी, वर्ल्ड कप के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

IPL Auction 2023 : टीम इंडिया बाकी टीमें फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेल रही हैं। वहीं, आईपीएल टीमें मिनी ऑक्शन (IPL Auction 2023) से पहले खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल करने में जुटी है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 की नीलामी (IPL Auction 2023) कोच्चि में हो सकती है। वहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि टी20 वर्ल्ड कप के बाद की जाएगी।

यह भी पढ़ें : वायु प्रदूषण से हो सकता है आंखों को नुकसान, इसीलिए इन चीजों को अपनाकर रखें अपनी दृष्टि को स्वस्थ

IPL Auction 2023 दिसम्बर में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। वहीं इस ग्रैंड लीग की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह से हो सकती है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इस लीग में दुनिया के कई देशों के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं।

आईपीएल के इस नीलामी के लिए सभी फ्रेचाइजियों के पर्स को भी बढ़ाया जा सकता है। दरअसल सभी टीमों के कुल बजट को 90 करोड़ से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये किया जा सकता है। आईपीएल के लिए इससे पहले फरवरी महीने में मेगा ऑक्शन की गई थी उस समय सभी टीमों ने मिलाकर कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदा था।

धोनी का होगा आखिरी आईपीएल

आईपीएल 2023 को काफी खास माना जा रहा है। दरअसल, इसकी वजह टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। पर इस बार यही माना जा रहा है कि धोनी इस बार आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में मैदान पर उतरते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड को हराकर विश्वकप के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, अब भारत और इंग्लैंड के मुकाबले पर टिकी निगाहें

IPL Auction 2023 : किस टीम के पास कितने पैसे-

पंजाब किंग्स: 3.45 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स: 0
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 1.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स: 95 लाख रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स: 45 लाख रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स: 2.95 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस: 15 लाख रुपये
मुंबई इंडियंस: 10 लाख रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: 10 लाख रुपये
दिल्ली कैपिटल्स: 10 लाख रुपये

Related Articles

Back to top button