Google Analytics —— Meta Pixel

देवांगन समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु दो समाजसेवियों ने की उदार घोषणा, समाजहित में बढ़े सहयोग के हाथ, अयोध्या में बनेगा भव्य देवांगन धर्मशाला

देवांगन समाज की सामाजिक एकता व सेवा भावना का नया उदाहरण सामने आया है। समाज के हित में खरोरा (जिला रायपुर) निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद देवांगन ने अयोध्या में प्रस्तावित देवांगन धर्मशाला निर्माण हेतु ₹11 लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा कर समाजहित में अनुकरणीय पहल की है।

इसी क्रम में बरौंडा (जिला रायपुर) निवासी भूषण देवांगन ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की पुण्य स्मृति में धर्मशाला में एक वातानुकूलित कक्ष निर्माण हेतु ₹11,11,111/- सहयोग स्वरूप देने का संकल्प लिया है।

भूषण देवांगन से चेक प्राप्त करते हुए राम अवतार देवांगन
भूषण देवांगन से चेक प्राप्त करते हुए राम अवतार देवांगन

इसकी जानकारी देवांगन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी राम अवतार देवांगन ने दी। उन्होंने कहा —
“समाज के समर्पित व्यक्तित्वों द्वारा दिया गया यह योगदान समाज के गौरव को नई ऊंचाई देगा तथा अन्यजनों को भी प्रेरित करेगा।”

देवांगन चैरिटेबल ट्रस्ट ने दोनों समाजसेवियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समस्त देवांगन समाज से आग्रह किया है कि वे भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर, अयोध्या में समाज की एक भव्य व सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला के निर्माण हेतु अपना अमूल्य योगदान दें।

Back to top button
error: Content is protected !!