केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Amit Shah Cg Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर कल रात राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाह का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- गुरु प्रथा को लेकर डहरिया का बड़ा बयान, कहा- गुरु घासीदास के वंश में पैदा होने से कोई गुरु नहीं हो जाता
केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारियों के साथ तीन अलग-अलग बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के ऑफिसर भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। (Amit Shah Cg Visit)

25 अगस्त को सहकारिता विभाग की बैठक लेंगे और इसी के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ दौरा खत्म होगा। केंद्रीय गृहमंत्री पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह ने बीजेपी की सरकार बनने के बाद तीन साल में प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने ऐलान किया था। हालांकि राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 142 नक्सलियों को मार गिराया है। (Amit Shah Cg Visit)



