बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, 28, 29 और 30 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
Dantewada Placement Camp: रायपुर सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस की ओर से 700 पदों पर भर्ती किया जाना है। दंतेवाड़ा जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय से मिली जानकारी मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और लेबर पद पर भर्ती कर पूरे छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश में पदस्थ किया जाना है। इसके लिए संस्था ने कटेकल्याण विकासखंड में 28 अगस्त, गीदम में 29 अगस्त और दंतेवाड़ा में 30 अगस्त 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है, जिसमें जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार युवा शामिल हो कर अपना भविष्य संवार सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- गुरु प्रथा को लेकर डहरिया का बड़ा बयान, कहा- गुरु घासीदास के वंश में पैदा होने से कोई गुरु नहीं हो जाता
सभी प्लेसमेंट कैंप का कार्यक्रम समय सुबह 11 बजे कटेकल्याण, गीदम और दंतेवाड़ा में शुरू की जाएगी। इधर, बलौदाबाजार में महिला और बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 59 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पदों के लिए ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, भरका, टेमरी-2, खैरवारडीह, बफरा, पिपरछेड़ी-2, दौनाझर, डाढ़ाखार, झालपानी, कटवाझर, नवाडीह, घिरघोल, अल्दा,डिपरापारा(रिको), पुरानीबस्ती(अ), त्रिकुटीडीपा(अ), दानीडीपा, रूनझुनी, नवाडीह, लुकाउपाली, तेन्दुचुवा, मेड़ीडीपा, तालाझर और अकलतरा केंद्र शामिल हैं। (Dantewada Placement Camp)
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, चौबीसों घंटे मिलेगी सहायता
आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर
सैयभाठा, बल्दाकछार-3, दलदली, मुरूमडीह, कौहाबाहर, ठेलकाडबरी, नदीपारा(सो), डिपरापारा(सो), बंसुलीडीह, कलमीदादर, त्रिकुटीपारा(चां), डिपरापारा(थ), तिलसाभाठा, पकलाडीपा, सड़कपारा, बोदापाली, आमापारा, शुकलाभाठा, पुरानीबस्ती, मिरगिदा, बिटकुली, चन्हाट, सलिहाभाठा, जोगीडीपा, सारसडोल, देवतराई, पचपेड़ी, पोड़ी, जुनाडीह, मंगलडीपा, मुगुलभाठा, बलारनवागांव, कोर्राडीह और अचानकपुर आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। यह पद सिर्फ महिलाओं के लिए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2024 है। उम्मीदवार कार्यालयीन समय में शाम 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान के पते पर अपना आवेदन पत्र सिर्फ पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। (Dantewada Placement Camp)



