Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री Faggan Singh Kulaste, खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

Faggan Singh Kulaste : खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। प्रदेश में अपनी वापसी की कोशिश में लगी भाजपा ने उपचुनाव प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया है। इस सिलसिल में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) बुधवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कुलस्ते ने दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाने के कांग्रेस के वादे पर सवाल खड़ा किया है। कुलस्ते ने कहा कि जिनकी प्रतिमा लगाने की आज बात की जा रही है, उनके पुतले कभी कांग्रेस ने जलाए थे। अब चुनाव के लिए उनके नाम का उपयोग करना कहीं से भी ठीक नहीं है।

सलवा जुडूम के दौरान बस्तर छोड़ने वाले आदिवासियों के मुद्दे पर कुलस्ते ने कहा कि मैंने पूरी जानकारी ली है। प्रशासन को भी बुलाकर व्यवस्था करने की बात कही थी। अगर ऐसा कोई विषय है, तो जरूर बातचीत करेंगे। उनके साथ जो भी अन्याय हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए।

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में फग्गन सिंह कुलस्ते प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शामिल हुए। कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के विस्तार से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी। इसके साथ ही केंद्रीय संगठन की ओर से तय सेवा कार्यक्रम की भी जानकारी दी। कुलस्ते ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- किसी भी दुकान से खरीद सकते हैं Swami Atmanand School के छात्र यूनिफार्म, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Back to top button
error: Content is protected !!