Google Analytics —— Meta Pixel

उरला स्वास्थ्य केंद्र में 2 नवजातों की मौत, संविदा चिकित्सा अधिकारी बर्खास्त, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निलंबित

Urla Health Center: रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  डॉ. सुनील साहू को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम सरकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- यूनिसेफ के जूनियर चीफ विलियम हेनलोन से मिले डिप्टी CM अरुण साव, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बता दें कि इससे पहले कोरिया जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन पर प्रभारी सिविल सर्जन को निलंबित कर दिया गया था। डॉ. राजेन्द्र बंसारिया, अस्थिरोग विशेषज्ञ और प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर द्वारा मरीज का ऑपरेशन करने के लिए राशि की मांग की गई थी। साथ ही मरीज के परिजनों द्वारा राशि नहीं दिए जाने के कारण मरीज का इलाज नहीं किया गया। डॉ. बंसारिया के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। (Urla Health Center)

प्रभारी सिविल सर्जन निलंबित

ऐसे में राज्य शासन ने डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति और पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में डॉ. राजेन्द्र बंसारिया मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ते के नियमानुसार पात्र होंगे। (Urla Health Center)

Back to top button
error: Content is protected !!