Google Analytics —— Meta Pixel

डंपर ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, बाइक सवार 3 युवकों की भी गई जान

Uttar Pradesh Accident: उत्तरप्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला फतेहपुर का है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार सवार जमरावा में किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील बेरागड़ीवा गांव के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ लिया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे CM भूपेश, पढ़ें पूरी खबर

बताया जा रहा है कि डंपर में ओवर लोड मिट्टी लदी थी, जिसका पुलिस पीछा कर रही थी, तभी हादसा हो गया। मृतकों की पहचान विजय रनिया ( उम्र 55 साल), गोरेलाल (उम्र 60 साल), शुदमिया (उम्र 55 साल), दयाशंकर( उम्र 70 साल) और चालक प्रमोद सिंह (उम्र 38 साल) के रूप में हुई है। इधर, उन्नाव में भी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-पुरवा मार्ग के खरगीखेड़ा गांव के पास की है। (Uttar Pradesh Accident)

मृतकों की पहचान अचलगंज के मीरपुर गांव के रहने वाले श्रवण यादव, रमेश गौतम और हसनगंज थाना के गौरी सलोनपुर गांव के टिन्चू उर्फ अंकित शुक्ल के रूप में हुई है। आगरा में भी बड़ा हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे बुआ-भतीजे की मौत हो गई। बाइक काफी दूरी तक घसीटते हुए चली गई। ये घटना ताजगंज के खैराती टोला के पास हुई। रोड पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने बुआ-भतीजे को हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की, लेकिन उन्होंने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। (Uttar Pradesh Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!