Vastu Shastra Tips: घर में नहीं रखना चाहिए नकली फूल, माना जाता है अशुभ

Vastu Shastra Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में अलग-अलग चीजों को लेकर अपना एक महत्व हैं। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों का भी अपना एक विशेष महत्व हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में नकली फूल नहीं रखनी चाहिए। लोग घर को सुंदर दिखाने के लिए तरह-तरह की चीजों से सजावट करते हैं। इनमें से बहुत सी चीजें आर्टिफिशियल भी होती हैं, जो आजकल बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं। बाजार में उपलब्ध ये चीजें घर को सुंदर रूप देने में मदद करती हैं, जैसे शो पीस, फूल, पेंटिंग। अगर बात करें वास्तु शास्त्र की तो इनमें से कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनको घर में रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इन्हीं में से प्रमुख नकली फूल या उससे बनी मालाएं है।

यह भी पढ़ें:- Vastu Shastra: अगर आप भी नहाने के बाद करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में नकली फूलों को रखना शुभ नहीं होता है। ज्योतिषी ने बताया कि नकली फूलों को घर में लगाने से हानि हो सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की सजावट सदैव असली और सुगंधित फूलों से करनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप घर में गुलदान रखने के शौकीन हैं, तो इसमें भी आपको असली फूल ही रखने चाहिए और इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में नकली फूलों को रखना बेहद अशुभ होता है। नकली फूलों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और यह घर के सदस्यों के मानसिक और शारीरिक कष्टों में बढ़ोतरी का कारण बनता है। (Vastu Shastra Tips)

ये भी पढ़ें:- Home Vastu Shastra: इन पौधों को कभी नहीं देना चाहिए अपने घर में जगह, बन सकता है समस्याओं का कारण

वास्तु शास्त्र ने कहा गया है कि घर में आर्टिफिशियल फूलों को रखने से घर के सदस्यों की सोच पर बहुत गहरा असर पड़ता है। नकली फूल घर के सदस्यों की सोच पर नकारात्मक असर डालते हैं। खासकर घर की महिलाओं पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में सुगंधित और ताजे फूल रखने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं। साथ ही घर का वातावरण भी सुखद बना रहता है। (Vastu Shastra Tips)

यह भी पढ़ें:- Vastu Tips : घर में है पैसों की तंगी, तुरंत लगाएं ये 5 पौधें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही होगी धन की वृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकली फूलों को लगाने से ही परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। नकली फूल घर में लगाने से घर के सदस्यों में दिखावे का भाव उत्पन्न होता है और छोटी-छोटी बातों पर घर के सदस्यों का आपस में मनमुटाव होने लगता है। ऐसा होने से एक घर की सुख-शांति पर गहरा असर पड़ता है, इसलिए घर में सदैव सुगंधित और असली फूलों को ही प्रयोग में लाना चाहिए। अगर आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जीवन में तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है। (Vastu Shastra Tips)

Related Articles

Back to top button