Google Analytics —— Meta Pixel

VHP Balodabazar: बलौदाबाजार में अपराध और तस्करी पर रोक के लिए विहिप ने को सौंपा ज्ञापन, पढ़ें पूरी खबर

VHP Balodabazar: बलौदाबाजार भाटापारा जिले में बढ़ते अपराधों, नशीले पदार्थों की तस्करी और गौतस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। विहिप ने जिले में अस्थाई रूप से निवासरत बाहरी व्यक्तियों की जांच और पहचान के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 1 August 2024: आज गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

विहिप (VHP Balodabazar) के जिला अध्यक्ष अभिषेक (मिकी) तिवारी ने कहा कि बलौदाबाजार- भाटापारा जिला छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और आर्थिक केंद्र है, जहां प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रमिक, मजदूर, व्यापारी और अन्य लोग आकर कार्यरत हैं।

विहिप (VHP Balodabazar) ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों की उपस्थिति के कारण जिले में साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने, चोरी, हत्या, लूट, गौतस्करी, गौमांस विक्रय, अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

इसके साथ ही, हाल ही में मंदिरों और जैतखाम को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं में बाहरी लोगों की संलिप्तता पाई गई है, जिससे जिले में शांति व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। विहिप ने कहा कि जिले में कई इलाकों से नाबालिग लड़के-लड़कियों और युवक-युवतियों के गायब होने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसमें बाहरी लोगों की भूमिका संदिग्ध है।

विहिप और बजरंग दल ने मांग की है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में अभियान चलाया जाए और बाहरी श्रमिकों, मजदूरों, दुकानदारों, फेरीवालों, किरायेदारों और धार्मिक प्रचारकों की जांच की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर यथोचित कार्रवाई कर जिले में बढ़ते अपराध और तस्करी पर काबू पाया जाए, जिससे लड़कियों और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख हेमन्त वर्मा, जिलामंत्री राजेश केशरवानी और नगर अध्यक्ष महेश ठाकुर भी सम्मिलित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!