Google Analytics —— Meta Pixel

LPG Price Hike On 1 August : पहली तारीख को महंगाई की खुराक, बढ़ गए हैं गैस सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमत

LPG Price Hike On 1 August : अगस्त के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। इससे अब आपको एलपीजी सिलेंडर महंगा मिलेगा। नई कीमतें 1 अगस्त यानी आज से लागू हो गई हैं। 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों ने इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये का इजाफा किया है। वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : सरकारी स्‍कूलों में भी होगा PTM, स्‍कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्‍टरों को जारी किया पत्र

कहां कितने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम
दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1652.50 रुपये में मिल रहा है। पहले यह कीमत 1646 रुपये थी। यहां कीमत में 6.50 रुपये का इजाफा हुआ है। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1764.50 रुपये में मिल रहा है। यहां कीमत में 8.50 रुपये का इजाफा हुआ है। मुंबई में इस सिलेंडर की नई कीमत 1605 रुपये और चेन्नई में 1817 रुपये हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नहीं बदले दाम
बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है। मुंबई में यह सिलंडर 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है।

इन ग्राहकों पर नहीं पड़ा कोई असर
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों (LPG Price Hike On 1 August) के दाम में मार्च में आखिरी बार बदलाव हुआ था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया था. उससे एक दिन पहले 7 मार्च को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी. तब कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था. उसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी लगभग 5 महीने से घरेलू इस्तेमाल वाले सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. (LPG Price Hike On 1 August)

Back to top button
error: Content is protected !!