Google Analytics —— Meta Pixel

देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन, बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

Vice President Election Result: NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन 452 वोटों के साथ भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए। राज्यसभा के महासचिव PC मोदी ने कहा कि NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:- नेपाल में फिर भड़की हिंसा, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, देश में आपात हालात जैसे हालात

बता दें कि धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। इधर, राधाकृष्णन की जीत के बाद चेन्नई में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। (Vice President Election Result)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सी.पी. राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। मैं छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उनके उपराष्ट्रपति बनने से हमारे देश को निश्चित रूप से लाभ होगा। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि हमें पूरा विश्वास था कि हम 450 वोट का आंकड़ा जरूर पार करेंगे। हमने बता दिया कि संसद में NDA कितना हावी है। राहुल गांधी का भी धन्यवाद करते हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट करना है। उनके 40 सांसदों ने हमारे लिए वोट किया है। (Vice President Election Result)

भाजपा सांसद डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कहा कि जैसा कि हमें उम्मीद थी कि NDA जीतेगी, NDA ने अच्छे अंतर से जीत हासिल की है, INDIA गठबंधन को बहुत कम वोट मिले हैं, जिसमें 14 लोगों ने क्रॉस वोटिंग की है। उनके उम्मीदवार ने खुद कहा था कि आत्म मंथन कर वोट करें, आत्म मंथन के बाद, लोगों ने उन्हें पसंद नहीं किया और उन्होंने NDA को चुना। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि हमें पता था कि वे जीतने वाले हैं। उपराष्ट्रपति के तौर पर वे बहुत अच्छा काम करेंगे। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के लिए अच्छी खबर है कि NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति होंगे। उन्हें 452 वोट मिले। (Vice President Election Result)

Vice President Election

उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने भी अपनी अंतरात्मा की आवाज पर उन्हें वोट दिया, उन्हें वे पसंद आए। यह बहुत बड़ी जीत है। मैं सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई देता हूं। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हमारे मुख्य नेता एकनाथ शिंदे और पार्टी की तरफ से हम उन्हें बधाई देते हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि जो खुद को देश का नेता बताते हैं राहुल गांधी, उनके कम से कम 50-60 वोट कम हुए हैं, उन्हें झटका लगा है। यह बहुत बड़ी जीत है, सभी सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है, यह उस विश्वास का उदाहरण है जो विपक्षी पार्टी के सांसदों को भी है। (Vice President Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!