जांजगीर में BJP का विजय संकल्प शंखनाद रैली, जानिए किसने क्या कहा…?

Vijay Sankalp Shankhnaad Rally: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जांजगीर-चांपा दौरे के दौरान विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित किया। साथ ही 11 की 11 सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाने की अपील की। इसके साथ ही CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा समेत छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं ने सभा को संबोधित किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि न डरने की जरूरत है, न भ्रष्टाचार होने देंगे। ये विष्णु देव की सुशासन की सरकार है। वहीं डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि पहिली चुनाव पानी, पनियर बरोबर निपटा दे रेहेन। अब येहा मोदी जी के चुनाव हरे। दुनिया में शौर्य का डंका बजाए चुनाव जिताना हे। उन्होंने कहा कि पहले बंदूक की गोली बाहर से मंगाई जाती थी। अब पिछले दस सालों में ब्रम्होस मिसाइल निर्यात कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने न नक्सलवाद खत्म किया, न विकास किया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि पूरा दुनिया ये बात ला देखत हे कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरा देश के तरक्की के काम होवत हे।  आज गांव-गांव गली-गली मा हर एक व्यक्ति ये बात ला बोलत हे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह बनही।  CM विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय नेताओं ने असंभव कार्य को संभव किया है। 2 माह में मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम गढ़ेगी। मोदी की गारंटी पर सब ने विश्वास जताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। दोनों मिलकर एक नए आयाम तय करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मोदी की सारी गारंटियां फलीभूत हो रही हैं और छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। (Vijay Sankalp Shankhnaad Rally)

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की बैठक ली। इस बैठक में करीब 45 मिनट तक लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। इस दौरान उन्होंने महासमुंद, कांकेर और बस्तर लोकसभा के 200 भाजपा नेताओं को टिप्स दिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में अभी दो कांग्रेस के पास है, उसमें से एक सीट बस्तर है, जहां पर वर्तमान में कांग्रेस के सांसद दीपक बैज हैं। लिहाजा बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं में शाह ने जोश भरा। वहीं तीन लोकसभा सीटों पर मंथन किया। तीनों में कुल 24 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें 11 भाजपा तो 13 कांग्रेस के पास है। भाजपा बस्तर सीट पिछली लोकसभा में 35 हजार से हारी थी। वहीं कांकेर सिर्फ 15 हजार वोटों से जीती थी। यही कारण है इस क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाए। (Vijay Sankalp Shankhnaad Rally)

Related Articles

Back to top button