Google Analytics —— Meta Pixel

खैरागढ़ सीट विक्रांत सिंह जीतेंगे, ये तय है! सिर्फ लीड बढ़ाने करनी होगी मेहनत- हरिभूषण ठाकुर

Khairagarh Assembly Seat : विधायक प्रवास अभियान के तहत बिहार के बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने पूरे 7 दिन खैरागढ़ में रहे। यहां उन्होंने बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल व जिला संगठन की बैठक लेकर पार्टी की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विक्रांत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वे खैरागढ़ सीट से जीतेंगे यह तय है, हमें सिर्फ लीड बढ़ाने के लिए जमीन पर मेहनत करनी होगी।

यह भी पढ़े :- राज्यपाल ने CM मान को दी चेतावनी, बोले- बहुत मौतें हो रही हैं, केस दर्ज करा सकता हूं

खैरागढ़ (Khairagarh Assembly Seat ) से ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। यहां कांग्रेस के भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश की जनता परेशान है। विकास के नाम पर यहां सिर्फ विज्ञापनबाजी हुई है। कांग्रेस सरकार की योजनाएं आम जनता तक नहीं पहुंच पाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास योजनाओं के दम पर हम छत्तीसगढ़ ही नहीं बाकी जगहों पर ही कमल फूल खिलाएंगे। पिछले चुनाव हम हारे क्योंकि 15 साल से भाजपा की सत्ता थी, इससे एंटीकंबेसी की स्थिति निर्मित हो गई। लेकिन पिछले 5 साल में कांग्रेस के कार्यों से जनता त्रस्त हो गई है। (Khairagarh Assembly Seat )

Back to top button
error: Content is protected !!