Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना

Weather Update : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। उत्तर और दक्षिण से आ रही अलग-अलग तापमान वाली हवाओं से मौसम तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले चार घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज गति से हवाएं और आंधी (Weather Update) की संभावना जताई है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को दोपहर बाद अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर, कांकेर, कोण्डागांव और गरियाबंद तथा इनसे लगे कुछ जिलों में आंधी चलने की संभावना है। यहां आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

शाम 4.30 बजे के करीब कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बादलों का गर्जन शुरू हो चुका था। जगदलपुर में तेज बरसात भी हुई है। मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक वहां 18 मिलीमीटर से अधिक बरसात दर्ज कर ली थी।

बुधवार देर शाम मौसम विज्ञान केंद्र ने रात 8 बजे से 12 बजे के बीच महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव और बस्तर जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें-यौन अक्षम पाया गया दुष्कर्म का आरोपी, 7 साल बाद कोर्ट ने किया रिहा

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ताजा बदलाव से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं दिख रही है। बताया जा रहा है, उत्तर छग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की सम्भावना है। परन्तु कोई बड़ा परिवर्तन महसूस नहीं होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!