Weather Update : मानसून के लौटने से छत्तीसगढ़ में गिरने लगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : पुरे देश में लौटते मानसून का असर देखने को मिल रहा है। लौटते मानसून का असर पुरे देश समेत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मुसलाधार बारिश का दौर जारी है। वहीं कई जिलों के लिए अलर्ट (Weather Update) जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसके बाद यहां का पारा नीचे गिर रहा है। राजधानी रायपुर समेंत कई जिलों में बारिश भी देखने को मिली। अब मौसम विभाग ने कुछ जिलों में और बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : Karnataka Hijab Row : कर्नाटक हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, जानें पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लगभग सभी संभागों में बौछारों की संभावना जताई गई है। अब प्रदेश में मानसून की मेहरबानी आफत बनने लगी है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर सोयाबीन और मूंगफली किसानों की फसल लगभग चौपट सी हो गई है।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में लगातार गिर रहा पारा

रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड का असर दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण पारा गिर रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।

यह भी पढ़ें : इस राज्य में कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, 8 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

प्रदेश में तापमान की बात करें तो औरत न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री जा रहा है। राजधानी रायपुर में बुधवार को 2 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रदेश में बुधवार को सबेस ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 32.1 डिग्री और सबसे कम अंबिकापुर में 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button