Google Analytics —— Meta Pixel

Wegovy India launch : डाइट-एक्सरसाइज के बिना ही मोटापे से छुटकारा! भारत में आई हफ्ते में एक बार लगने वाली विदेशी दवा

Wegovy India launch : वजन बढ़ना आजकल की एक आम समस्या बन चुकी है। मोटापा न केवल शरीर की बनावट को बिगाड़ता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों की जड़ भी बन सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दवा कंपनियां वजन घटाने की दवाएं बाजार में ला रही हैं। अब डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk ने अपनी मशहूर वजन कम करने वाली दवा Wegovy को भारत में लॉन्च कर दिया है।

यह भी पढ़ें :- Salman Khan bulletproof car : फायरिंग के बाद सलमान खान ने ली करोड़ों की बुलेटप्रूफ SUV, अंदर का लग्जरी लुक आपको हैरान कर देगा!

Wegovy पहले से ही अमेरिका और यूरोप में काफी लोकप्रिय है। भारत में इसकी कीमत ₹17,345 से लेकर ₹26,015 तक रखी गई है। यह दवा एक पेन डिवाइस के रूप में मिलती है, जिसे सप्ताह में केवल एक बार उपयोग करना होता है। यह दवा पांच डोज़ में उपलब्ध है – 0.25mg, 0.5mg, 1mg, 1.7mg और 2.4mg।

Wegovy असल में Semaglutide 2.4mg नामक दवा का इंजेक्शन है, जिसे पहले टाइप-2 डायबिटीज के लिए उपयोग किया जाता था। अब यह वजन कम करने में भी मददगार मानी जा रही है। यह दवा भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन जैसा काम करती है जिससे व्यक्ति कम खाता है और शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है। (Wegovy India launch)

यह दवा उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है जिनका BMI (बॉडी मास इंडेक्स) 30 से ऊपर है, या 27 से ज्यादा है और वे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं बन चुकी हैं, इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। (Wegovy India launch)

हालांकि यह दवा कोई चमत्कार नहीं है। इसका असर तभी टिकता है जब व्यक्ति संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जैसी अच्छी जीवनशैली अपनाता है। अगर दवा बंद कर दी जाए और पुरानी आदतें लौट आएं, तो वजन फिर से बढ़ सकता है।

शुरुआती दिनों में कुछ साइड इफेक्ट्स जैसे जी मिचलाना, उल्टी, सिरदर्द और कब्ज हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन डॉक्टर की निगरानी में ही करना चाहिए। यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इलाज का विकल्प नहीं है। (Wegovy India launch)

Back to top button
error: Content is protected !!