Google Analytics —— Meta Pixel

Sardaar Ji 3 controversy : ‘सरदार जी 3’ को लेकर मचा बवाल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के कारण दिलजीत दोसांझ हुए ट्रोल

Sardaar Ji 3 controversy : दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर जैसे ही 22 जून को रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। इसकी वजह बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, जो फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत के खिलाफ बोलने वाले कलाकारों को यहां काम नहीं मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- Salman Khan bulletproof car : फायरिंग के बाद सलमान खान ने ली करोड़ों की बुलेटप्रूफ SUV, अंदर का लग्जरी लुक आपको हैरान कर देगा!

इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि जब पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों को काम करने की इजाजत नहीं दी जाती, तो भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को मौका क्यों दिया जा रहा है? इस विवाद का सीधा असर दिलजीत दोसांझ पर पड़ा है, जिन्हें यूजर्स ने निशाने पर ले लिया है। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया और सवाल उठाए कि उन्होंने हानिया को अपनी फिल्म में क्यों लिया। (Sardaar Ji 3 controversy)

पंजाबी सिंगर बी प्राक और मीका सिंह जैसे सेलेब्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। मीका सिंह ने कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन अगर दिलजीत माफी मांग लें तो उन्हें माफ किया जा सकता है।

अब इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा का भी बयान सामने आया है। एनडीटीवी से खास बातचीत में सोनाक्षी ने कहा कि जब पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों को काम करने की अनुमति नहीं है, तो हमें भी उसी तरह का स्टैंड लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं अपने देश के साथ खड़ी हूं और सरकार के हर फैसले का समर्थन करती हूं।” (Sardaar Ji 3 controversy)

इस बीच, फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। सरदार जी 3 को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून 2025 तय की गई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, हानिया आमिर और नीरू बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस विवाद ने एक बार फिर भारत-पाक फिल्मी संबंधों और पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। (Sardaar Ji 3 controversy)

Back to top button
error: Content is protected !!