Google Analytics —— Meta Pixel

घरेलू विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या, बिलासपुर में पत्नी ने बीच सड़क में पति को चप्पल से पीटा

Wife Murdered in Pendra: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के आमाडोब गांव में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक भैयालाल बैगा का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रामकली बैगा से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भैयालाल ने पास में रखी टांगी उठाकर रामकली पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी के चेहरे, गले, सीने और हाथ पर एक के बाद एक कई वार किए।

यह भी पढ़ें:- संतों की कृपा और जनता के विश्वास से रोशन हुआ सुशासन का दीपोत्सव

हमले के कारण रामकली गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी हत्या के बाद मौके पर ही मौजूद रहा। घटना की भनक लगते ही मृतिका की बहन मीरा बाई और गांव के दूसरे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत गौरेला पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतिका की बहन की शिकायत पर आरोपी भैयालाल बैगा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। (Wife Murdered in Pendra)

पहले भी होते थे विवाद: ग्रामीण

प्रारंभिक पूछताछ में भैयालाल ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक घटना का मुख्य कारण पति-पत्नी के बीच चला आ रहा घरेलू विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ जाएगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। गांव में घटना के बाद से शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। (Wife Murdered in Pendra)

बिलासपुर में पति-पत्नी के बीच मारपीट

बिलासपुर में पुलिस लाइन के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पति-पत्नी के बीच विवाद ने सड़क पर ही हिंसक रूप ले लिया। चरित्र शंका को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। गुस्साई पत्नी ने पति को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर मुक्कों और थप्पड़ों की बारिश कर दी। सड़क पर यह तमाशा देखने के लिए भीड़ जुट गई, जिसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Wife Murdered in Pendra)

Back to top button
error: Content is protected !!