World Laughter Day 2023: हास्य योग केंद्र बलौदाबाजार में मनाया गया विश्व हास्य दिवस

World Laughter Day 2023: बलौदाबाजार। रविवार 7 मई विश्व हास्य दिवस के अवसर पर नगर के हास्य योग केंद्र में पूरे जोश व उत्साह के साथ योग साधकों ने हास्य योग गुरु महेश अग्रवाल के नेतृत्व में हास्य दिवस मनाया। नगर के मॉडर्न काम्प्लेक्स स्थिति सत्संग हॉल में विगत सात वर्षों से हास्य योग केंद्र संचालित है जहाँ प्रतिदिन प्रातः साढ़े 5 से साढ़े 6 बजे तक नगर के युवा व वरिष्ठ जन योगिक क्रियायों के साथ हास्य योग की अदभुत क्रियाएं करते है।

यह भी पढ़ें:- The Kerala Story: कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया’ क्रू मेंबर को मिली धमकी , मचा हड़कंप

योग केंद्र के अध्यक्ष श्रद्धानंद अग्रवाल ने बताया कि 2017 से यहां हास्य योग केंद्र संचालित है। योग केंद्र की स्थापना में रायपुर के योग गुरु मूलचंद शर्मा जी का भरपूर सहयोग मिला। उनके द्वारा रायपुर व बिलासपुर में 14 हास्य योग केंद्र स्थापित किये गए जिनमे एक बलौदाबाजार का भी योग केंद्र है। यह केंद्र अखिल भारतीय हास्य योग केंद्र नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित है जिनके राष्ट्रीय गुरु जितेंद्र कोही जी हैं। World Laughter Day 2023

इन्हें विश्व हास्य योग गुरु का दर्जा प्राप्त है। इनके ही मार्ग दर्शन में भारत भर के हास्य योग केंद्रों में हास्य योग की क्रियाएं की जाती हैं। अध्यक्ष ने बताया कि रायपुर के संचालक मूलचंद शर्मा समय समय पर आकर नई नई क्रियायों से अवगत कराते रहते हैं और सदस्यों के बीच उत्साह वर्धन करते रहते है । World Laughter Day 2023

यह भी पढ़ें:- Cyclone Mocha Alert! छत्तीसगढ़ सहित 21 राज्यों में दिखेगा तूफान मोका का असर, राज्यों में अलर्ट जारी

Related Articles

Back to top button