Vishwa Teli Diwas : विश्व तेली दिवस पर नगर साहू समाज भाटापारा में हुआ विशेष आयोजन

Vishwa Teli Diwas: भाटापारा नगर साहू समाज की ओर से विश्व तेली दिवस के अवसर पर गुरुनानक वार्ड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की आरती और छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
यह भी पढ़ें:- उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर, उत्तराखंड में फिर फटा बादल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही
इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं ने तेली समाज की उत्पत्ति, विकास और संगठन को सशक्त बनाने में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से विचार साझा किए। नगर में हो रहे अलग-अलग रचनात्मक कार्यों को लेकर मातृशक्ति ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं को बूंदी मिठाई और नाश्ते का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता में सुखदेव साहू और उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। (Vishwa Teli Diwas)

समापन अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेश साहू ने आगामी तीज महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी, जो 31 अगस्त 2025 को साहू छात्रावास भवन, परशुराम वार्ड में आयोजित होगा। उन्होंने मातृशक्ति से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन तिलक साहू ने किया। (Vishwa Teli Diwas)



