Google Analytics —— Meta Pixel

Bear Attack : भालू के हमले से युवक घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bear Attack : गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट क्षेत्र अमलीपदर से लगे ग्राम पंचायत गुढ़ियारी में भालू ने युवक पर हमला कर दिया युवक सुबह सुबह नहाने के लिए तालाब जा रहा था कि अचानक चार भालू (Bear Attack)ने युवक हरेंद्र यादव पिता हेमधर यादव उम्र 30 वर्ष के मुंह पर ही हमला कर दिया, जिससे युवक के नाक कान एवं गले के पास गंभीर चोट पहुंचाया है हमले के बाद लोगों की चीख-पुकार से भालू भाग खड़ा हुआ एवं लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को फोन किया गया।

यह भी पढ़ें:- ज्ञान‌‌‌वापी केस में बड़ा अपडेट, मस्जिद का होगा ASI सर्वे, वाराणसी कोर्ट ने दी इजाजत

घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी 108 के पायलेट उपेन्द्र कुमार एवम् ईएमटी केदार साहू तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और मरीज का प्राथमिक उपचार करते हुए अमलीपदर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उच्च चिकित्सीय उपचार हेतु तत्काल उन्हें देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मरीज का उपचार सामूदायिक स्वास्थय केंद्र देवभोग में जारी है। Bear Attack

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मलेरिया से 2 बच्चों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Back to top button
error: Content is protected !!