संसद की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित, सदन में मणिपुर को लेकर हुआ जमकर हंगामा

Parliament Adjourned: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल, संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 19 मिनट चली। फिर इसे 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया। सुबह 11 बजे लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया कि सरकार मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार है। कुछ दल हैं, जो सदन चलने नहीं देना चाहते हैं। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी सिर्फ 18 मिनट चली। इसके बाद इसे भी 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:- स्कूल की पहली मंजिल से कूदा तीसरी कक्षा का छात्र, दोस्तों से लगी थी शर्त, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है। विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा में रूल 193 और राज्यसभा में रूल 176 के साथ ही रूल 267 के तहत नोटिस दिए हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह के साथ RJD नेता मनोज कुमार झा समेत कई सांसदों ने नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग रखी। (Parliament Adjourned)

मानसून सत्र में 31 बिल लाएगी केंद्र सरकार

दरअसल,  मानसून सत्र के पहले दिन भी संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर घटना पर हंगामा शुरू कर दिया था। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें होंगी। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 31 बिल ला रही है। इनमें 21 नए बिल हैं। वहीं 10 बिल पहले संसद में पेश हो चुके हैं। उन पर चर्चा होगी। सबसे ज्यादा चर्चित बिल दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ा अध्यादेश है। इसे लेकर विपक्ष एकजुट हो गया है। कांग्रेस, TMC, NCP समेत कई दलों ने केजरीवाल को समर्थन देने की बात कही है। 

इधर, मणिपुर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर में जो कुछ हो रहा है उसके बारे में पता न हो। भाजपा अपने वोट के लिए मणिपुर का इस्तेमाल कर रही है…घटना के बाद CM का कहना कि ‘यह एक घटना नहीं है ऐसी कई घटनाएं हुई हैं’ से ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं है। (Parliament Adjourned)

AAP सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना बहुत दुखद घटना थी। वहां पर जो भी हुआ वो हम सभी के लिए बहुत शर्मनाक है कि हमारे देश में ऐसी चीजें हो रही हैं और हम उसे बर्दाश्त कर रहे हैं। मगर बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है। कल प्रधानमंत्री ने कहा है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द कार्रवाई होगी। RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि वहां कानून का राज स्थापित नहीं हो पा रहा। 2 महीने बाद एक वीडियो के वायरल होने के बाद पता चलता है कि यहां ऐसे अपराध हो रहे हैं…अब वक्त आ गया है कि उन्हें(मणिपुर CM) बर्खास्त किया जाए। (Parliament Adjourned)

Related Articles

Back to top button