Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : जमीन में दफन मिली युवक की लाश, हाथ-पैर बाहर दिखने से खुला राज, इलाके में सनसनी

Chhattisgarh Crimes News : अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभाटा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जमीन में दफन एक युवक का शव बरामद हुआ। शव का एक हाथ और एक पैर बाहर दिखाई देने पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में ‘युवान’ कार्यक्रम के तहत बर्ड वॉक, छुइहा बांध पर 45 प्रजातियों के पक्षी चिन्हित

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव काफी दिनों पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया था। ( Chhattisgarh Crimes News )

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच की जा रही है। वहीं शव को बाहर निकालने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्या के कारणों के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ( Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!