Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक और बस की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

नेशनल न्यूज : Barabanki Bus Accident बाराबंकी में किसान पथ के आउटर रिंग रोड पर एक बड़े हादसे की सूचना है। ट्रक से बस की भिडंत होने से लगभग 14 लोगों की मौत हो गई व 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में प्रशासन ने अब तक 14 लोगों की मरने की पुष्टि की है 32 के घायल होने की पुष्टि हुई है। वहीं दो शवों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्‍चार्ज कर दिया गया। ट्रक और बस की आमने सामने भिडंत हुई। हादसे में बस का एक पूरा हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया। घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के खाना खाने के बाद 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, कई मासूम भी शामिल

बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि मृतकों के घर वालों को दो लाख औऱ घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों में गोंडा, बहराइच और बाराबंकी के लोग शामिल। मरने वालों में केवल एक बहराइच के व्‍यक्ति की पहचान हुई है वहीं अभी तक आठ शवों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: ज्यादातर बच्चे हो रहे डिप्रेशन का शिकार, रिपोर्ट में सामने आई कई चौंकाने वाली बात

जिसमें से 26 लोगों को इलाज अस्‍पताल में चल रहा है बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। वहीं दो शवों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा है। पुलिस व स्‍थानीय लोग राहत व बचाव कार्य किया। हादसा नगर कोतवाली की माती पुलिस चौकी के बबुरी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि गाय को बचाने में बस की टक्‍कर ट्रक से हो गई।

Back to top button
error: Content is protected !!