Google Analytics —— Meta Pixel

Kalyan Jewelers In Raipur : कल्याण ज्वेलर्स में मीडियाकर्मी को कवरेज करने से रोकने, धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार

Kalyan Jewelers In Raipur : पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में शुक्रवार रात हड़कंप मच गया, जब शोरूम का शटर लॉक हो गया और अंदर फंसे लोग चीखने लगे। इस दौरान मीडियाकर्मियों को इसकी सूचना मिली और वे कवरेज के लिए पहुंचे। शोरूम के बाहर मौजूद स्टाफ ने रायपुर प्रेस क्लब से उपाध्यक्ष, टीवी चैनल के रिपोर्टर संदीप शुक्ला को वीडियो बनाने से रोका और उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। पुलिस ने पूरे मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 9 February 2025: आज रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। सभी प्रयास विफल रहे और आखिरकार गैस कटर से शटर काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। आरोपियों में एक की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले पवन तिवारी के रूप में हुई है। वहीं, और दूसरे आरोपी का नाम अखिल ए है, जो केरल के तिरूवनंतपुरम जिले का रहने वाला है, दोनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (Kalyan Jewelers In Raipur)

पुलिस दोनों का वेरिफिकेशन कर रही है। इन दोनों ने टीवी रिपोर्टर का मोबाइल और कैमरा छीन कर फेंक दिया था। कवरेज करने से रोकते हुए दोनों ने रिपोर्टर से हाथापाई की थी। पुलिस इनके मकान मालिक पर कार्रवाई कर सकती है क्योंकि इन्होंने अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि शटर किसने गिराया और शटर कैसे लॉक हो गया कि लोग अंदर फंसे रह गए। (Kalyan Jewelers In Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!