RAIPUR : VIP रोड हाईप्रोफाइल सड़क हादसा! रशियन युवती को पुलिस ने लिया रिमांड पर, बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

RAIPUR NEWS : गुरूवार रात वीआईपी रोड हादसे में घायल तीन में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। अब उज्बेक युवती नोदिरा और डीआरआई के वकील भावेश आचार्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होगा। दोनों ने अपनी इंडिगो कार से एक्टिवा सवार तीन युवकों को घायल कर दिया था। इनमें से एक अरुण विश्वकर्मा की मौत हो गई है जबकि ललित चंदेल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। । जबकि नीलकमल साहू की हालत स्थिर है। अरूण कि लोधीपारा चौक स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोनो आरोपी तेलीबांधा पुलिस की रिमांड में है।
यह भी पढ़े :- Kalyan Jewelers In Raipur : कल्याण ज्वेलर्स में मीडियाकर्मी को कवरेज करने से रोकने, धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार
सैक्स रैकेट से जुड़े होने का संदेह
रिमांड में दोनों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस को एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का सुराग मिला, जिसमें विदेशी युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इस मामले में तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग के डीलर और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, उज़्बेकिस्तान की युवती और उसके संपर्क में रहने वाले वकील भावेश आचार्य ने पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम जानकारियां दी हैं।जांच में सामने आया कि आरोपी उज़्बेकिस्तानी युवती 30 जनवरी को भारत आई थी और 31 जनवरी को रायपुर पहुंची थी। पुलिस को इस मामले में ग्राहकों के नामों की एक डायरी भी हाथ लगी है, जिससे रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।इसमें रैकेट के मुखिया की तलाश है। इस मामले में सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीटा एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। (RAIPUR NEWS)
एक और रशियन युवती और एजेंट गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने एक और रशियन युवती और रायपुर के एजेंट को होटल से पकड़ा है। एजेंट ही दोनों युवतियों को रायपुर बुलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने रशियन युवती के साथ डीआरआई के डीपीओ को भी रिमांड पर लिया है।
दो दिन पहले VIP रोड मचाया था उत्पात
उल्लेखनीय है कि, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसके कारण तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि, कार में एक युवक और एक विदेशी युवती सवार थी। इस दौरान दोनों नशे में धुत थे। जिसके बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान कार सवार विदेशी युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि, युवती गलती करने के बाद भी वहां मौजूद पुलिस वालों से बहस कर रही थी। (RAIPUR NEWS)



