Google Analytics —— Meta Pixel

भारी बर्फबारी में 10 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में पहुंचे थे पर्यटक, पाकिस्तान के मुर्रीं की घटना

लाहौर : पाकिस्तान के पर्वतीय पर्यटन स्थल मुर्री में भारी हिमपात और अधिक संख्या में पर्यटकों के आने के कारण वाहनों में फंसने से 10 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद शनिवार को इसे आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। रावलपिंडी जिले में स्थित मुर्री तक जाने वाला हर रास्ता उस वक्त अवरुद्ध हो गया जब हजारों की संख्या में वाहन शहर में आ गये और पर्यटक सड़कों पर फंस गए।

इसे भी पढ़े:चुनाव आयोग ने 5 राज्यों की तारीखों का किया ऐलान, सात चरणों में होंगे चुनाव, पढ़े पूरी खबर

डॉन अखबार की खबर के अनुसार लगभग एक हजार कार पर्यटन स्थल पर फंस गये। पंजाब के मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य में तेजी लाने और फंसे हुए पर्यटकों को मदद पहुंचाने के निर्देश जारी किये।रेस्क्यू 1122द्वारा बनाई गई सूची के अनुसार, 10 बच्चों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान कहा कि मुर्री जाने वाले रास्ते पर पर्यटकों की मौत की घटना से वह स्तब्ध और दुखी हैं। खान ने ट्वीट किया, ‘‘जबरदस्त बर्फबारी और मौसम की स्थिति जाने बिना भारी संख्या में पर्यटकों के आने से जिला प्रशासन तैयारी नहीं कर सका। जांच के आदेश दिए गए हैं और इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो, इसके लिए कड़े नियम बनाये जा रहे हैं।”

गृह मंत्री शेख रशीद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सड़कों से वाहनों को हटाने के लिए सेना को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मुर्री में 15-20 साल बाद इतनी अधिक संख्या में पर्यटक आए थे जिसके कारण यह हादसा हुआ। रशीद ने कहा कि सरकार को इस्लामाबाद से मुर्री तक सड़क मार्ग बंद करना पड़ा।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : व्यापम की शिक्षक पात्रता परीक्षा 9 जनवरी को

रशीद ने कहा,रात से एक हजार वाहन फंसे हैं और कुछ को निकाल लिया गया है। कार में 16-19 मौतें हुईं। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों को खाना और कपड़े उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि रविवार रात नौ बजे तक मुर्री तक जाने वाली सड़क को बंद रखा जाएगा।

पंजाब सरकार ने भारी बर्फबारी होने के बाद मुर्री को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने छह से नौ जनवरी के बीच मुर्री और गलियत में भारी हिमपात का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़े:वार्षिक राशिफल 2022 : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों समेत हजारों पर्यटक कल रात से ही सड़कों पर फंसे हुए हैं। यातायात पुलिस के अधिकारी हालांकि सड़कों पर यातायात की आवाजाही को बहाल करने के लिए अपने प्रयास कर रहे है।

रावलपिंडी के उपायुक्त ने ट्विटर पर कहा,मुर्री से लगभग 23,000 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लगभग 1,000 अभी भी फंसे हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!