Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, शादी के बंधन में बंधे 250 जोड़े

250 Couples Married: महासमुंद के संजय कानन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 250 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इस अवसर पर संसदीय सचिव और विधायक विनोद चंद्राकर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामना भी दी। साथ ही उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च और दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।

यह भी पढ़ें:- 12वीं बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू, हेल्पलाइन पर छात्रों ने पूछे सवाल

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका राशि महिलांग, रश्मि चंद्राकर, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। ये वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। (250 Couples Married)

उन्होंने कहा कि हम सबको मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है. राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है, जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 25 हजार रुपए का व्यय निर्धारित है। (250 Couples Married)

योजना के तहत 5 हजार रुपए वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, आभूषण पर, 5 हजार रूपए विवाह के आयोजन पर, 14 हजार रुपए प्रोत्साहन सामग्री और 1 हजार बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से वधु को दिया जाता है। नवविवाहित जोड़ों को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रियां जैसे कुकुर, बर्तन गद्दा, आलमीरा, वैवाहिक वस्त्र, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल, वैवाहिक वस्त्र, श्रृंगार सामग्रियां उपहार स्वरूप प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा शादी का आयोजन शासकीय स्तर पर किया जाता है। (250 Couples Married)

Back to top button
error: Content is protected !!