चुनाव से पहले BJP ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

4 States BJP President: आगामी चुनाव से पहले BJP ने पार्टी के अंदर बड़े बदलाव किए हैं। दरअसल, संगठन ने 4 राज्यों में BJP अध्यक्ष को बदला दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि राजस्थान में इस साली यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे।

यह भी पढे़ं:- राहुल गांधी को 2 साल की सजा, मोदी सरनेम को लेकर दी थी विवादित टिप्पणी

BJP ने ढाई महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष बनाया है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली BJP का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। वीरेंद्र सचदेवा 1988 से राजनीति में एक्टिव हैं। साल 2007 में उन्हें चांदनी चौक का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद साल 2014 में वे मयूर विहार जिले के अध्यक्ष चुने गए। (4 States BJP President )

वहीं साल 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। 11 दिसंबर 2022 को उन्हें दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। जेपी नड्‌डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। इनके और इनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की बिहार में काफी राजनीतिक पैठ मानी जाती है। सम्राट चौधरी उस समय विवादों में आए थे, जब लालू यादव की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए थे। फिर लंबे बवाल के बाद उन्हें मंत्री पद से हटना पड़ा था। (4 States BJP President)

इधर, राजस्थान में BJP ने विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव कर सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हैं।  ओडिशा में मनमोहन सामल ओडिशा के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उन्हें समीर मोहंती की जगह राज्य का पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी प्रेसिडेंट के तौर पर मोहंती का तीन साल का टर्म इस साल 16 जनवरी को पूरा हो गया था।  (4 States BJP President)

Related Articles

Back to top button